[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में खाद से भरा ट्रेलर पलटा:बोरियां बिखरी, रामदास बाबा की बगीची के पास हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में खाद से भरा ट्रेलर पलटा:बोरियां बिखरी, रामदास बाबा की बगीची के पास हादसा

रींगस में खाद से भरा ट्रेलर पलटा:बोरियां बिखरी, रामदास बाबा की बगीची के पास हादसा

रींगस : रींगस में शुक्रवार को पुलिस थाने से महज 50 मीटर दूर रामदास बाबा की बगीची के पास खाद से भरा एक ट्रक ट्रेलर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस के अनुसार, खाद के कट्टे लेकर यह ट्रक ट्रेलर जयपुर से रींगस की ओर आ रहा था। सर्विस रोड पर पीछे लेते समय फौजी टी स्टॉल के पास स्थित रामदास बाबा की बगीची में यह पलट गया। इससे सड़क और बगीची में खाद की बोरियां बिखर गईं।

बगीची में आमतौर पर साधु-संत रहते हैं और इसके पास ही एक चाय की दुकान है, जहां अक्सर पुलिस थाने आने वाले लोग बैठे रहते हैं। हादसे के समय बगीची में मौके पर कोई मौजूद नहीं था और यह घटना चाय की दुकान से करीब 20 मीटर दूर हुई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

आवाज सुनकर पुलिसकर्मी तुरंत थाने से मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रेलर चालक को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला। चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई थी।

Related Articles