[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में 260 किलो संदिग्ध मिठाइयां नष्ट कराईं:त्योहारी सीजन से पहले CMHO की कार्रवाई, 7 सैंपल जांच के लिए भेजे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में 260 किलो संदिग्ध मिठाइयां नष्ट कराईं:त्योहारी सीजन से पहले CMHO की कार्रवाई, 7 सैंपल जांच के लिए भेजे

झुंझुनूं में 260 किलो संदिग्ध मिठाइयां नष्ट कराईं:त्योहारी सीजन से पहले CMHO की कार्रवाई, 7 सैंपल जांच के लिए भेजे

झुंझुनूं : त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत जिलेभर में मिठाई निर्माताओं, डेयरी बूथों और थोक विक्रेताओं के यहां औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। 18 और 19 अगस्त को खाद्य सुरक्षा टीमों ने कार्रवाई करते हुए 260 किलो संदिग्ध एवं खराब मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कराया, जबकि विभिन्न खाद्य पदार्थों के 7 संदिग्ध नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देशन में की जा रही इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजार में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और आमजन के स्वास्थ्य को मिलावटी व खराब खाद्य पदार्थों से बचाना है।

260 किलो संदिग्ध और खराब मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट किया गया।
260 किलो संदिग्ध और खराब मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट किया गया।

7 सैंपल जांच के लिए भेजे

कार्रवाई के दौरान टीमों ने कलाकंद, मावा, रसगुल्ला, सोन पापड़ी और पेड़े सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल सात संदिग्ध सैंपल कलेक्ट किए। सभी को नियमानुसार जांच के लिए लैब भेज दिया गया है, जहां से रिपोर्ट आने के बाद मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी।

260 किलो मिठाइयां नष्ट

निरीक्षण के दौरान ऐसी मिठाइयां भी मिलीं, जिनकी गुणवत्ता संदिग्ध थी या उनके खराब होने की आशंका थी। विभाग ने कार्रवाई करते हुए इन्हें जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराया। इसमें 160 किलो कलाकंद और 100 किलो अन्य मिठाइयां, यानी कुल 260 किलो खाद्य सामग्री शामिल है। विभाग की इस कार्रवाई से संदिग्ध खाद्य सामग्री के बाजार में पहुंचने की संभावना को रोका गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई विक्रेताओं, निर्माताओं और अन्य खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। खाद्य सामग्री निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार और संग्रहित की जाए तथा ग्राहकों को केवल गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ ही बेचे जाएं।

विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रयोगशाला जांच में यदि किसी नमूने में मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित कारोबारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSSAI) के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान यह अभियान आगे भी जारी रहने की बात विभाग की ओर से कही गई है।

Related Articles