[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारत मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

भारत मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

नीट परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच सहित विभिन्न मांगें उठाईं

सूरजगढ़ : शिक्षा व्यवस्था में सुधार, नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा एवं भारतीय विद्यार्थी मोर्चा राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी सूरजगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सेवदा ने कहा कि नीट एवं यूजी परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं से विद्यार्थियों के भविष्य और परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने पूरे मामले की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में नीट परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर एम्स की निगरानी में पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय समीक्षा, पेपर लीक पर प्रभावी रोक, जंतर-मंतर पर आंदोलन करने वाले छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार की जांच की मांग की गई।

इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की समीक्षा, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती, वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता समाप्त करने, समान शिक्षा व्यवस्था और समान एवं न्यायसंगत शुल्क नीति लागू करने की मांग भी रखी गई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में घटाई गई स्नातक एवं स्नातकोत्तर सीटों को पूर्ववत बहाल करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

इस दौरान जिला अध्यक्ष राधेश्याम चिरानिया, बामसेफ के वरिष्ठ संयोजक एवं शिक्षाविद मोतीलाल दीगर, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा संयोजक मोहम्मद सलीम खान, राष्ट्रीय आदिवासी संघ संयोजक प्रभुदयाल बावरिया, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति संघ के फौजी अमरसिंह और सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप भाटिया मौजूद रहे।

Related Articles