[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आचार संहिता लगने से सीकर में अटके करोड़ों के विकास-कार्य:अब निकाय चुनाव के बाद मिलेगी तोदी नगर में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग और नए फ्लाईओवर को मंजूरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

आचार संहिता लगने से सीकर में अटके करोड़ों के विकास-कार्य:अब निकाय चुनाव के बाद मिलेगी तोदी नगर में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग और नए फ्लाईओवर को मंजूरी

आचार संहिता लगने से सीकर में अटके करोड़ों के विकास-कार्य:अब निकाय चुनाव के बाद मिलेगी तोदी नगर में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग और नए फ्लाईओवर को मंजूरी

सीकर : सीकर नगर परिषद क्षेत्र में निकाय चुनावों की आचार संहिता लागू हो गई है। सभी पॉलिटिकल पार्टियों ने चुनावी समीकरण लगाने शुरू कर दिए हैं। इधर, आचार संहिता लगने की वजह से कई विकास कार्याों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है, हालांकि जो काम शुरू हो चुके हैं, वो जारी रहेंगे। नगर परिषद के एक्सईएन सुनील यादव ने बताया कि करीब 95 करोड़ के 150 काम अभी चल रहे हैं, वो जारी रहेंगे। ये काम गत एक महीने से चल रहे हैं।

सीकर में करोड़ों के विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया है, अब ये काम आचार संहिता खत्म होने के बाद ही शुरू होंगे। प्रमुख रूप से सीकर नगर परिषद की ओर से करीब 400 करोड़ रुपए की लागत से तोदी नगर इलाके में बनने वाली मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का काम चुनावों के बाद ही होगा। आचार संहिता लगने की वजह से ये फाइल अब निदेशालय में रूक गई है।

वहीं, सीकर में ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म करने के लिए प्रस्तावित नए फ्लाईओवर का काम भी अटक गया है। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट घोषणा में सीकर शहर के कल्याण सर्किल से 21 करोड़ की लागत से नए फ्लाईओवर को मंजूरी दी थी। PWD ने विभागीय स्तर डीपीआर भेज दी थी, लेकिन अब फाइनल स्टेज पर टेंडर होने से पहले आचार संहिता लग गई है। अब ये काम लगभग जनवरी में ही शुरू हो पाएगा।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी रुकी

सीकर में आचार संहिता लगने की वजह से अतिक्रमण हटाने की आगामी कार्रवाई भी अब रूक जाएंगी। हालांकि पुरोहितों की ढाणी समेत जिन रास्तों पर रोड का काम चल रहा है, वहां रोड बाउंड्री के निर्माण को हटाया जाएगा। रामपुरा रोड और तहसील रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अभी स्थगित कर दी गई है।

गौरतलब है कि सीकर नगर परिषद के कुल 65 वार्डों में निकाय चुनाव होंगे। सभापति समेत सभी वार्ड पार्षद के लिए रिजर्वेशन लॉटरी हो गई है। सीकर में सभापति पद के अनारक्षित महिला की लॉटरी निकली है।

Related Articles