[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा पालिका के पूर्व कार्यकाल की जांच शुरू:DLB के निर्देश पर दो सदस्यीय कमेटी ने संभाली जांच, पालिकाध्यक्ष ने आरोपों को बताया राजनीतिक द्वेष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा पालिका के पूर्व कार्यकाल की जांच शुरू:DLB के निर्देश पर दो सदस्यीय कमेटी ने संभाली जांच, पालिकाध्यक्ष ने आरोपों को बताया राजनीतिक द्वेष

चिड़ावा पालिका के पूर्व कार्यकाल की जांच शुरू:DLB के निर्देश पर दो सदस्यीय कमेटी ने संभाली जांच, पालिकाध्यक्ष ने आरोपों को बताया राजनीतिक द्वेष

चिड़ावा : चिड़ावा नगरपालिका की निवर्तमान पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी के कार्यकाल में हुए कार्यों को लेकर लगाए गए कथित वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार और नियम विरुद्ध भूमि रूपांतरण के आरोपों की विभागीय जांच शुरू हो गई है।

DLB के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित दो सदस्यीय कमेटी ने बुधवार को पालिका कार्यालय पहुंचकर जांच प्रक्रिया शुरू की। यह कार्रवाई ओजटू निवासी सतपाल डांगी की शिकायत के बाद की गई है। जांच दल में झुंझुनूं नगरपरिषद के सहायक अभियंता अनिल चौधरी और सरोज भाटिया शामिल हैं।

ठेकेदारों के भुगतान से लेकर विज्ञापन टेंडर तक जांच

जांच दल निवर्तमान पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल से जुड़ी विभिन्न पत्रावलियों की पड़ताल कर रहा है। शिकायत में उपापन नियमों को दरकिनार कर ठेकेदारों को भुगतान करने, विज्ञापन टेंडर में कथित अनियमितता, 90ए और ले-आउट में नियमों की अनदेखी तथा अस्पताल के लिए आरक्षित जमीन पर व्यावसायिक पट्टा जारी करने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

जांच दल के सदस्य अनिल चौधरी ने बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों से संबंधित सभी पत्रावलियों को जांच के दायरे में लिया गया है। रिकॉर्ड की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उच्चाधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

सुमित्रा सैनी ने आरोपों को खारिज किया

उधर, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के समय शिकायत कर उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेषता निकाली जा रही है। सैनी ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में पट्टे जारी करने और टेंडर प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई थी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।

Related Articles