बिसाऊ के वार्ड 4, 5 और 8 में इंटरलॉक सड़क निर्माण शुरू
बिसाऊ के वार्ड 4, 5 और 8 में इंटरलॉक सड़क निर्माण शुरू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे के वार्ड नंबर 4, 5 और 8 में लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। नगरपालिका की ओर से बुधवार को इन वार्डों में इंटरलॉक सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया। निर्माण के लिए 25 लाख रुपये से अधिक लागत का निविदा जारी किया गया था।
पूर्व पालिका अध्यक्ष हारून खत्री के नेतृत्व में वार्ड के बुजुर्गों और युवाओं ने फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान वार्डवासियों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई और हारून खत्री का माला पहनाकर स्वागत किया।
वार्डवासियों ने बताया कि टूटी सड़कों के कारण लंबे समय से आवागमन में परेशानी हो रही थी। अदनान तंवर ने कहा कि पूर्व में भी हारून खत्री ने निजी खर्च से सड़क की मरम्मत करवाई थी। निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2309217


