मनसा माता मंदिर के पूजा अधिकार पर घमासान : राजस्थान नाथ समाज का आर-पार की लड़ाई का ऐलान, महापंचायत ने दी चेतावनी
उदयपुरवाटी में अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे पारंपरिक अधिकार को छीने जाने पर जताया कड़ा रोष
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र के खोह गांव की पहाड़ियों में स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक तीर्थ स्थल मनसा माता मंदिर में वर्षों पुराने पारंपरिक पूजा-अर्चना के अधिकार को लेकर राजस्थान नाथ समाज ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। मंदिर के पूजा अधिकार को लेकर उपजे विवाद के को लेकर नाथ समाज की प्रदेशाध्यक्ष शंभू दयाल योगी की अध्यक्षता में समाज की एक महत्वपूर्ण आपात बैठक संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से दबंगों के कृत्य पर कड़ा आक्रोश जताया गया।
अंग्रेजों के शासनकाल से रहा है नाथ समाज का अधिकार
बैठक के दौरान वक्ताओं ने ऐतिहासिक तथ्यों का हवाला देते हुए बताया कि ब्रिटिश शासनकाल से ही मनसा माता मंदिर की सेवा-पूजा का अधिकार अनवरत रूप से नाथ समाज के पास ही रहा है। इसके बावजूद अनधिकृत रूप से दबंगों द्वारा नाथ समाज से यह अधिकार छीनकर अन्य जाति को सौंपा जा रहा है, जो समाज के ऐतिहासिक एवं धार्मिक अधिकारों का सीधा हनन है।
निष्पक्ष न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
प्रदेशाध्यक्ष योगी ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से पुरजोर अपील की है कि मामले में तत्काल व निष्पक्ष हस्तक्षेप कर नाथ समाज को शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलाया जाए। उन्होंने दो टुक कहा कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला, तो नाथ समाज बड़े स्तर पर आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान भंवरलाल जोगी, राजू जोगी, जगदीश जोगी, नांचू राम जोगी, शंकर योगी, विनोद योगी, संतु राम जोगी, नरेश योगी, बलराम जोगी, सुरेश योगी, धर्मेंद्र जोगी, पिंटू जोगी, मूलचंद जोगी, रोहतास जोगी, ग्यारसी लाल योगी, फतेह सिंह एवं चांद योगी (खोह) सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इनका कहना –
राजस्थान नाथ समाज अपने हर बंधु के साथ मुस्तैदी से खड़ा है। अंग्रेजों के जमाने से चला आ रहा हमारा धार्मिक अधिकार कोई छीन नहीं सकता। समाज को उसका हक पुनः दिलाने के लिए हम हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। शीघ्र ही वरिष्ठ समाज बंधुओं से विचार-विमर्श कर एक विशाल सार्वजनिक महापंचायत की तिथि घोषित की जाएगी। – शंभू दयाल योगी, प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान नाथ समाज
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2309217


