फतेहपुर कोतवाली में CLG मीटिंग, कानून व्यवस्था और अपराध रोकथाम पर हुई चर्चा
फतेहपुर कोतवाली में CLG मीटिंग, कानून व्यवस्था और अपराध रोकथाम पर हुई चर्चा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां
फतेहपुर : फतेहपुर कोतवाली थाना परिसर में बुधवार को CLG की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम और आमजन से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में पुलिस निरीक्षक महेंद्र मीणा ने CLG सदस्यों से क्षेत्र की स्थिति को लेकर जानकारी ली। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और सुझाव पुलिस के समक्ष रखे तथा उनके समाधान की मांग की।
पुलिस निरीक्षक महेंद्र मीणा ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
बैठक के दौरान क्षेत्र में आपसी सौहार्द बनाए रखने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2309234


