सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास ही मेरी प्राथमिकता : विधायक श्रवण कुमार
बड़बर में 8 लाख रुपए की लागत से बनेगा समाज कल्याण भवन, विधायक श्रवण कुमार ने किया शिलान्यास
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में विधायक श्रवण कुमार ने बड़बर ग्राम पंचायत में समाज कल्याण भवन का शिलान्यास किया। विधायक कोटे से करीब 8 लाख रुपए की लागत से बनने वाले समाज कल्याण भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान विधायक ने ग्राम पंचायत की ओर से नवनिर्मित जिम का भी उद्घाटन किया।
समाज कल्याण भवन के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बड़बर ग्राम पंचायत में भी आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य करवाने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। पानी, बिजली, चिकित्सा और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया।
विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता देते हुए जनसेवा का कार्य किया है। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर सहयोग और सहभागिता की अपील की। साथ ही आगामी पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने का आह्वान भी किया।

ग्रामीणों के लिए जिम का उद्घाटन
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रवण कुमार ने ग्राम पंचायत बड़बर की ओर से नवनिर्मित जिम का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं के लिए खेल और व्यायाम की सुविधाएं उपलब्ध होना जरूरी है। जिम जैसी सुविधाओं से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ शारीरिक रूप से मजबूत बनने में मदद मिलेगी।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शकुंतला यादव ने कहा कि सूरजगढ़ के लोकप्रिय विधायक श्रवण कुमार विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को लेकर विधायक लगातार प्रयास कर रहे हैं।
कार्यक्रम को बुहाना पंचायत समिति के निवर्तमान प्रधान हरिकिशन यादव, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीतू वर्मा और निवर्तमान सरपंच विनोद मिश्रा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने बड़बर में समाज कल्याण भवन के निर्माण को ग्रामीणों के लिए उपयोगी पहल बताया।
कार्यक्रम में सूरजगढ़ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सचिन शेखावत, सूरजगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल, सिंघाना शहर कांग्रेस अध्यक्ष डीपी सैनी, बड़बर पूर्व सरपंच शशिकांता, सिंघाना नगर पालिका निवर्तमान चेयरमैन विजय पांडे, उमरवास सरपंच विजय मोटू, मंडल अध्यक्ष सियाराम, सूरजगढ़ शहर कांग्रेस महासचिव रफीक खान, मंडल अध्यक्ष रंगलाल मिस्त्री, पूर्व सरपंच सुनील यादव, अशोक यादव, महावीर यादव, भंवर साहब, मामराज, कंवर सिंह, देशराज, होशियार यादव, विजय यादव, महेंद्र यादव, महावीर, कृष्ण यादव, होशियार गुर्जर, रामोतार यादव, हवासिंह यादव, रणवीर शर्मा, जोगिंदर शर्मा, दिनेश शर्मा, डॉ. देवेंद्र, टिंकू, राहुल, प्रदीप शर्मा, फूलचंद शर्मा, सरदाराराम मेघवाल, बनवारीलाल, अनिल भूरिया, भोलाराम, बसंत कुमार गुरुजी, हवासिंह गुरुजी, जलेसिंह बेदी, ओमप्रकाश पूर्व डेलिगेट, शीशराम, जगतूराम भूरिया, दलीप भूरिया, लाला खान, अयूब खान, शेरसिंह, मालाराम, जगदीश, मूलचंद, बिरजूकुमार, राकेश रॉक, सुरेश कुमार, रोशन कुमार, हेमराज, किरोड़ी गुर्जर, राजेंद्र मेघवाल, रजनीश यादव, रामनिवास, लक्ष्मण साहब, रोहताश, देवीदत्त, अमरसिंह साहब, रिछपाल, वेद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2309217


