बिसाऊ में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, निकली भव्य तिरंगा रैली
बिसाऊ में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, निकली भव्य तिरंगा रैली
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत बुधवार को बिसाऊ कस्बे में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। नगर पालिका ईओ सीताराम कुमावत के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारियों, सफाई कर्मियों एवं कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया। ईओ सीताराम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया। रैली नगर पालिका परिसर से प्रारंभ होकर शहीद मुस्ताक खां सर्किल, बाईपास होते हुए बस स्टैंड पहुंची। रैली के दौरान हाथों में तिरंगा थामे कर्मचारी एवं नागरिक देशभक्ति के रंग में नजर आए। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “देश के वीर शहीद अमर रहें” जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। रैली के माध्यम से आमजन को हर घर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाने का संदेश दिया गया। कस्बे में तिरंगा रैली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2309215


