नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप गुस्साए परिजनों ने स्कूल पर जड़ा ताला
दो घंटे तक ठप रही पढ़ाई - पुलिस समझाइश के बाद खुला स्कूल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : सांडवा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और परिजन व ग्रामीण बड़ी संख्या में स्कूल के बाहर एकत्रित हो गए आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार सुबह विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया, जिससे करीब दो घंटे तक स्कूल पूरी तरह बंद रहा और शिक्षण कार्य बाधित हो गया मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया और स्थिति बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई। सूचना मिलते ही सांडवा थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई।
थाना प्रभारी महेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से लंबी वार्ता कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया। काफी समझाइश और आश्वासन के बाद परिजन माने और स्कूल का ताला खोल दिया गया। परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज करलिया गया है और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच जारी है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हालात काबू में हैं,लेकिन इलाके में भारी रोष और तनाव का माहौल बना हुआ है।
आरोपी शिक्षक सहीराम निलंबित, विभागीय जांच शुरू
सांडवा क्षेत्र में सामने आए छात्रा प्रकरण में प्राप्त जानकारी अनुसार शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी शिक्षक सहीराम दुसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी, चूरू द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस में दर्ज एफआईआर के बाद यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक पर नैतिक आचरण के उल्लंघन और गंभीर कदाचार के आरोप हैं, जिसके चलते यह सख्त कदम उठाया गया। निलंबन अवधि के दौरान आरोपी शिक्षक का मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, राजगढ़ निर्धारित किया गया है। इधर, इस पूरे प्रकरण को लेकर सांडवा क्षेत्र में लगातार चर्चाओं का माहौल बना हुआ है और आमजन में आक्रोश भी देखा जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2289227

