पूर्व विधायक बनवारीलाल भिंडा की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
जनप्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां
फतेहपुर शेखावाटी : पूर्व विधायक स्वर्गीय बनवारीलाल भिंडा की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर गोयनका मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, विधायक हाकम अली खान, पूर्व सांसद, भाजपा पदाधिकारियों तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्व. भिंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने स्वर्गीय बनवारीलाल भिंडा को “सत्य और न्याय का मसीहा” बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, ईमानदारी और सिद्धांतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका व्यक्तित्व और कार्यशैली आज भी जनप्रतिनिधियों एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्व. भिंडा के आदर्शों पर चलकर ही समाज और प्रदेश का समग्र विकास संभव है।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में मंत्री खर्रा ने निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया चल रही है तथा पार्टी संगठन स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत लक्ष्मीनाथ नंदीशाला परिसर में स्वर्गीय बनवारीलाल भिंडा की स्मृति में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया गया।
आयोजकों ने कहा कि स्वर्गीय बनवारीलाल भिंडा का जीवन जनसेवा, सामाजिक सरोकार और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनकी स्मृति में जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2289215
