झुंझुनूं नागरिक मंच ने एएसपी ममता सारस्वत का किया सम्मान
झुंझुनूं नागरिक मंच ने एएसपी ममता सारस्वत का किया सम्मान
झुंझुनूं : बीकानेर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर कार्यरत ममता सारस्वत के एक दिवसीय झुंझुनूं आगमन पर झुंझुनूं नागरिक मंच की ओर से उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।
एक नंबर रोड स्थित प्रभात टॉकीज के सामने आयोजित समारोह में नागरिक मंच के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कटेवा के नेतृत्व में ममता सारस्वत का माल्यार्पण कर, दुपट्टा ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम संयोजक उमाशंकर महमिया ने बताया कि एएसपी बनने के बाद ममता सारस्वत का यह पहला झुंझुनूं दौरा था। इसी अवसर पर उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि ममता सारस्वत पूर्व में झुंझुनूं शहर में डीएसपी के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं और अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट कार्यशैली तथा जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता के कारण लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई।
इस अवसर पर मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. उमेश केडिया, सीए रवींद्र मरोलिया, रामगोपाल महमिया, अनिल जांगिड़, लालचंद, रवि महरिया सहित झुंझुनूं नागरिक मंच के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2371329


