गुरु पूर्णिमा पर दादू दयाल संत आश्रम में आज होगा भव्य धार्मिक आयोजन
गुरु पूर्णिमा पर दादू दयाल संत आश्रम में आज होगा भव्य धार्मिक आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : शहर के नोखा रोड स्थित श्री दादू दयाल संत आश्रम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज विशाल गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
आयोजन समिति के अनुसार 28 जुलाई की रात्रि को भव्य जागरण का आयोजन किया गया। वहीं गुरु पूर्णिमा के दिन प्रातः 7 बजे से गुरु दीक्षा, दोपहर 2 बजे गुरु चरण पूजन, अपराह्न 3 बजे हवन तथा शाम 7 बजे गुरु प्रसादी भंडारे का आयोजन होगा।
महोत्सव में श्री दादू दयाल जी महाराज की परंपरा के साथ ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर तपस्वी बाबा मेलादास जी महाराज की पावन स्मृति एवं महंत तपस्वी दास जी महाराज का सान्निध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।
आयोजन स्थल पर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। महोत्सव के दौरान पूरा आश्रम परिसर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2371269


