[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में जरा सी बारिश और स्टेशन रोड बनी ‘झील’, जल निकासी के दावों की खुली पोल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में जरा सी बारिश और स्टेशन रोड बनी ‘झील’, जल निकासी के दावों की खुली पोल

घुटनों तक भरे गंदे पानी से राहगीर, व्यापारी और वाहन चालक परेशान; नगर परिषद की कार्यशैली पर उठे सवाल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय की सबसे व्यस्त और प्रमुख व्यावसायिक स्टेशन रोड पर मामूली बारिश के बाद ही घुटनों तक पानी भर गया। जलभराव के कारण वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की इस मुख्य सड़क पर रेलवे स्टेशन, लोहिया कॉलेज, प्रमुख बाजार, बैंक और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान होने के बावजूद जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह विफल नजर आई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद हर वर्ष बारिश से पहले नालों की सफाई और जल निकासी के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन पहली ही बारिश में व्यवस्थाओं की पोल खुल जाती है। समय पर नालों की सफाई नहीं होने और ड्रेनेज सिस्टम के जाम होने से गंदा पानी मुख्य सड़क पर फैल गया।

ऋषिकुल ब्रह्मचारी आश्रम से सिटी सेंटर मॉल तक तथा आसपास की गलियां जलमग्न रहीं। मॉल और बैंकों तक पहुंचने के लिए लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। कई महिलाओं ने बताया कि पानी में निकलने से उनके कपड़े खराब हो गए।

स्टेशन रोड के व्यापारियों रमेश शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापत और सुरेश राहड़ ने बताया कि हर वर्ष बारिश में दुकानों के बाहर पानी भरने से कारोबार ठप हो जाता है। कई बार गंदा पानी दुकानों में घुसने से हजारों रुपये का सामान भी खराब हो जाता है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर परिषद स्थायी समाधान नहीं कर रही।

राहगीरों का कहना है कि सड़क पर पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुधारने और स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Related Articles