नीमकी ढाणी में एसडीएम की समझाइश बेअसर, मतदान बहिष्कार पर अड़े ग्रामीण
बोले-झाझड़ पंचायत में वापस शामिल करो, मांग पूरी होने तक नहीं डालेंगे वोट; एसडीएम प्रांजल कंवर ने की मतदान में भाग लेने की अपील
नवलगढ़ : नीमकी ढाणी को झाझड़ पंचायत से हटाकर तुर्कानी जोहड़ी पंचायत में शामिल करने के फैसले के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। पंचायतीराज चुनाव में मतदान के बहिष्कार का ऐलान कर चुके ग्रामीणों को मनाने के लिए गुरुवार को एसडीएम प्रांजल कंवर गांव पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मतदान में भाग लेने की अपील की, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे और स्पष्ट कहा कि जब तक नीमकी ढाणी को वापस झाझड़ पंचायत में शामिल नहीं किया जाएगा, तब तक वे मतदान नहीं करेंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि नीमकी ढाणी झाझड़ पंचायत से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, जबकि इसे हटाकर करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर तुर्कानी जोहड़ी पंचायत में शामिल कर दिया गया है। ढाणी से तुर्कानी जोहड़ी जाने के लिए सीधा रास्ता भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में पंचायत से जुड़े छोटे-बड़े कामों के लिए ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे जिला कलेक्टर और एसडीएम को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पर सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पंचायत बदलने के फैसले पर पुनर्विचार कर नीमकी ढाणी को फिर से झाझड़ पंचायत में शामिल करने की मांग की है।
एसडीएम की समझाइश के बावजूद ग्रामीणों ने अपना रुख नहीं बदला। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक मतदान का बहिष्कार जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2491333
