[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

5 मिनट में एक्शन : कालिका टीम ने एक ही दिन में चार मनचलों को दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

5 मिनट में एक्शन : कालिका टीम ने एक ही दिन में चार मनचलों को दबोचा

बस का पीछा कर छात्राओं को कर रहे थे परेशान, दूसरी कार्रवाई में स्कूल की शिफ्ट गाड़ी से बदसलूकी करने वाले युवक भी गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर कालिका यूनिट ने मंगलवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से चार मनचलों को हिरासत में लिया। पहली कार्रवाई में बस से आने-जाने वाली छात्राओं का पिछले पांच दिनों से पीछा कर रहे दो युवकों को महज पांच मिनट में दबोच लिया गया, जबकि दूसरी कार्रवाई में स्कूल की छुट्टी के बाद छात्राओं से अभद्रता करने और तेज रफ्तार से शिफ्ट गाड़ी चलाने वाले हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार दो युवकों को भी गिरफ्तार कर थाने लाया गया। दोनों मामलों में पुलिस आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

मंगलवार सुबह करीब 8:25 बजे परिजनों ने पिलानी थाने में सूचना दी कि बेरी-पिलानी रोड पर दो युवक पिछले पांच दिनों से रोजाना बस में आने-जाने वाली छात्राओं का पीछा कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पिलानी थाने की कालिका यूनिट की महिला कांस्टेबल अनीता और महिला कांस्टेबल मंजू महज पांच मिनट में स्कूटी से मौके पर पहुंच गईं।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बस का पीछा कर रहे थे। महिला पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी स्कूटी बाइक के आगे लगाकर दोनों युवकों को रोक लिया और पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों को हिरासत में लेकर पिलानी थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसी दिन दोपहर में छात्राओं ने दूरभाष के माध्यम से कालिका यूनिट को सूचना दी कि स्कूल की छुट्टी के बाद हरियाणा नंबर की शिफ्ट गाड़ी में सवार दो युवक छात्राओं से बदसलूकी करते हैं, तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं तथा गलत इशारे कर उन्हें परेशान करते हैं। सूचना मिलते ही महिला कांस्टेबल अनीता के नेतृत्व में कालिका टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां दोनों युवक गाड़ी घुमाते हुए मिले, जिन्हें तत्काल हिरासत में लेकर पिलानी थाने लाया गया। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

महिला कांस्टेबल अनीता ने बताया कि कालिका यूनिट कॉलेज, स्कूल, कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रख रही है। उन्होंने छात्राओं, महिलाओं और उनके परिजनों से अपील की कि यदि कोई भी व्यक्ति पीछा करने, छेड़छाड़ करने या अभद्र व्यवहार करने जैसी हरकत करे तो इसकी सूचना तुरंत कालिका टीम को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

कालिका टीम ने सभी बस संचालकों से अपनी बसों में पैनिक बटन अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में जिन बसों में पैनिक बटन नहीं मिलेगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पैनिक बटन दबाते ही सूचना सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी, जिससे पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई कर सकेगी।

Related Articles