भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई।
भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई।
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित वार्ड संख्या 11 चमनबास में भाजपा के सतार खान चायल की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति और महान परमाणु वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई गई सत्तार खान चायल भाजपा जिला मंत्री ने कहा कलाम साहब की जयंती देश भर में अत्यंत श्रद्धापूर्वक मनाई जाती है । उन्हें देश का “मिसाइल मैन” और “जनता का राष्ट्रपति” (People’s President) भी कहा जाता है. भारत के अंतरिक्ष (ISRO) और रक्षा (DRDO) अनुसंधान कार्यक्रमों को आत्मनिर्भर बनाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा है।
एक साधारण परिवार से आकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुँचने वाले डॉ. कलाम का सादा जीवन, उच्च विचार और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ समर्पण आज भी करोड़ों युवाओं को प्रेरित करता है. देश के प्रति उनकी महान सेवाओं के लिए उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से भी नवाजा गया था. उनकी पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें कृतज्ञता के साथ याद किया जाता है। और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लेते है।
इस अवसर पर एडवोकेट शब्बीर, याकील हुसैन, सिकंदर ,असलम ,मुस्लिम, शराफत मोटा, इस्लाम,मुंशी, आरिफ ,सेठी ,साबिर अली, आदि ने श्रद्धांजलि दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2284730


