[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को साइबर सुरक्षा व महिला कानूनों की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को साइबर सुरक्षा व महिला कानूनों की दी जानकारी

देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को साइबर सुरक्षा व महिला कानूनों की दी जानकारी

खेतड़ी : पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी राजेन्द्र कुमार बुड़क (आरपीएस) के सुपरविजन में महिला सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियान के तहत देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय, मेहाड़ा गुर्जरवास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में थाना मेहाड़ा के थानाधिकारी रामनारायण चोयल एवं उनकी टीम ने छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा तथा नवीन कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को फिशिंग, हैकिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

पुलिस टीम ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार होने पर बिना डर या संकोच के अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को तुरंत सूचना दें। साथ ही पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में राजकॉप सिटीजन एप के उपयोग तथा महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी छात्राओं को दी गई। अंत में विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22