बीकानेर से रामेश्वरम-मदुरई के लिए 400 वरिष्ठ तीर्थयात्री विशेष रेल से रवाना
चूरू के 336 और बीकानेर के 64 यात्रियों ने शुरू की यात्रा, 5 नवंबर को लौटेगी रेल
चूरू : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत बीकानेर से पाली होते हुए रामेश्वरम और मदुरई के लिए विशेष भारत गौरव रेल रवाना हुई। इस यात्रा में चूरू और बीकानेर जिले के कुल 400 वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा पर गए हैं।
देवस्थान सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 से रवाना हुई इस रेल में बीकानेर जिले के 64 और चूरू जिले के 336 यात्री शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए एक ट्रेन प्रभारी, एक चिकित्सक और दो नर्सिंगकर्मियों की चिकित्सा टीम तथा 26 अनुरक्षक लगाए गए हैं। प्रत्येक रेल डिब्बे में दो अनुरक्षक यात्रियों की सहायता के लिए तैनात रहेंगे। बीकानेर स्टेशन से 11 अनुरक्षक भी यात्रियों के साथ गए हैं, जो वापसी तक वरिष्ठ नागरिकों की मदद करेंगे।
उन्होंने बताया कि यह विशेष रेल 5 नवंबर 2026 को वापस बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए रहने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था आईआरसीटीसी की ओर से देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार की गई है।
रेल को रवाना करने की व्यवस्थाओं में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहयोग किया। इस दौरान सोनिया रंगा, महेश कुमार शर्मा, किशोर कुमार शर्मा, राजेश दाधीच, गोपाल आचार्य, लालचंद, रितेश श्रीमाली, अनसूया शर्मा, संदीप, सुमित मारू, अभिषेक और सोनू शर्मा ने व्यवस्थाओं में योगदान दिया।
आगामी यात्राओं के लिए भी विशेष रेल
देवस्थान सहायक आयुक्त ने बताया कि इसी योजना के तहत 23 नवंबर 2026 को तिरुपति और 13 दिसंबर 2026 को कामाख्या के लिए भी विशेष रेल रवाना होगी। यात्रा से संबंधित जानकारी के लिए कार्यालय समय में यात्रा शाखा प्रभारी महेश कुमार शर्मा से मोबाइल नंबर 9928178898 पर संपर्क किया जा सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2494008

