[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पानी की शिकायत पर वार्ड 34 में सियासी घमासान, पार्षद सीता महरानियां के समर्थन में उतरीं महिलाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पानी की शिकायत पर वार्ड 34 में सियासी घमासान, पार्षद सीता महरानियां के समर्थन में उतरीं महिलाएं

दूसरे वार्ड के पार्षद लोकेश कटारिया के साथ पहुंचीं महिलाओं पर सीता महरानियां ने उठाए सवाल, बोलीं- पानी की समस्या दूर करने के लिए लगातार कर रही हूं प्रयास

चिड़ावा : शहर के वार्ड नंबर 34 में पेयजल समस्या को लेकर पार्षदों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। पानी की शिकायत लेकर वार्ड नंबर 5 के पार्षद लोकेश कटारिया के साथ पहुंचीं महिलाओं को लेकर वार्ड पार्षद सीता महरानियां ने सवाल उठाए हैं। वहीं, सीता महरानियां के समर्थन में वार्ड की महिलाएं और पुरुष भी सामने आए। समर्थकों का आरोप है कि पानी की समस्या को राजनीतिक रंग देकर पार्षद की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

पार्षद सीता महरानियां ने पानी की समस्या होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि इसके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने पहले तक वार्ड में कोई अन्य पार्षद था। पिछले एक महीने में पांच बार कुएं को ठीक करवाया गया है। पानी की व्यवस्था के लिए उन्होंने अपने घर से पैसे खर्च कर पानी की बोगी भी लगवाई। उन्होंने कहा कि वह समस्या के समाधान के लिए कई बार जलदाय विभाग के कार्यालय जा चुकी हैं। विभाग के रिकॉर्ड से उनके प्रयासों की जानकारी मिल सकती है।

फ्यूज निकालने और वॉल बंद करने के लगाए आरोप

सीता महरानियां ने आरोप लगाया कि कुछ लोग पानी की समस्या को लेकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एक बार कुएं के तीनों फ्यूज निकाल लिए गए थे। सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद फ्यूज वापस दिए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कभी-कभी कुएं के दोनों वॉल बंद कर दिए जाते हैं, जिससे मोटर जलने की आशंका रहती है। उनके अनुसार, मोहल्ले के लोग इन घटनाओं से परिचित हैं।

दूसरे वार्ड के पार्षद की भूमिका पर उठाए सवाल

सीता महरानियां ने वार्ड नंबर 5 के पार्षद लोकेश कटारिया की मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह कभी वार्ड 33 तो कभी वार्ड 34 में आकर सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत लेकर पहुंचीं महिलाओं में से अधिकांश उनके वार्ड की निवासी नहीं हैं। उनके अनुसार, उनमें से केवल दो महिलाएं वार्ड 34 की हैं। इनमें एक के घर इस कुएं से पानी नहीं पहुंचता, जबकि दूसरी के घर अवैध पानी कनेक्शन है। उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए कहा कि वार्ड के लोग इस तरह की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

समर्थन में आईं वार्ड की महिलाएं और पुरुष

विवाद के बीच सीता महरानियां के समर्थन में वार्ड की महिलाएं और पुरुष भी सामने आए। महिलाओं ने कहा कि सीता महरानियां पार्षद बनने से पहले भी वर्षों से ट्यूबवेल और पानी की व्यवस्था से जुड़े कार्यों में सक्रिय रही हैं। उन्होंने माना कि वार्ड में पानी की समस्या हो सकती है, लेकिन इसके समाधान के बजाय इसे राजनीतिक विवाद का रूप देना उचित नहीं है।

समर्थन में जुटे लोगों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि दूसरे वार्डों से लोगों को लाकर पार्षद की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना था कि यदि वार्ड में पानी की समस्या है तो संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को मिलकर उसका समाधान करवाना चाहिए। फिलहाल वार्ड 34 में पेयजल समस्या के साथ ही पार्षदों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22