बालिका स्कूल के पास मुख्य रास्ते पर गंदे पानी का जमाव, छात्राओं और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
सीथल गांव में जगह-जगह कीचड़ और दुर्गंध से लोग परेशान, ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से स्थायी समाधान की मांग की
बड़ागांव : सीथल गांव के मुख्य रास्ते पर बालिका विद्यालय के पास नालियों का गंदा पानी जमा होने से जगह-जगह कीचड़ फैल गया है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के पास पानी जमा होने से छात्राओं को भी आने-जाने में दिक्कत हो रही है। लंबे समय से पानी की निकासी नहीं होने के कारण आसपास गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है।
भाजपा युवा नेता सचिन महला ने बताया कि गंदे पानी की निकासी की समस्या से ग्राम पंचायत प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने ग्राम पंचायत से रास्ते की सफाई करवाने और पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
सचिन महला ने आगामी दीपावली को देखते हुए गांव में विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग भी की है, ताकि मुख्य रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनी रहे तथा ग्रामीणों को परेशानी से राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2493226