चिड़ावा पुलिस ने 24 घंटे से पहले सुलझाई बाइक चोरी की वारदात, आरोपी गिरफ्तार
चिड़ावा पुलिस ने 24 घंटे से पहले सुलझाई बाइक चोरी की वारदात, आरोपी गिरफ्तार
चिड़ावा : चिड़ावा कस्बे से दिन-दहाड़े हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में खुलासा करते हुए आरोपी सुवाराम उर्फ मांगेराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी विकास धींधवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी लक्ष्मीचंद वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटरसाइकिल पिलानी रोड स्थित शर्मा लॉज के पास खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। मामला दर्ज कर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।
जांच के दौरान सूरजगढ़ थाना पुलिस से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल लेकर जा रहा युवक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गया, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ और अनुसंधान में आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शराब पीने का आदी है। वह मैथी बेचने के बहाने गलियों में घूमकर सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी करता था और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या के मामले में भी प्रकरण दर्ज है और वह जेल जा चुका है। उससे अन्य वाहन चोरी की घटनाओं तथा संभावित साथियों के संबंध में पूछताछ जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2284730


