चिड़ावा की नारी पंचायत में दादा नेत मंदिर की बैठक:खेल समिति और दादा नेत समिति के फंड मिलाकर बनेगा नया कमरा, बाउंड्री वॉल मरम्मत भी होगी
चिड़ावा की नारी पंचायत में दादा नेत मंदिर की बैठक:खेल समिति और दादा नेत समिति के फंड मिलाकर बनेगा नया कमरा, बाउंड्री वॉल मरम्मत भी होगी
चिड़ावा : चिड़ावा की नारी ग्राम पंचायत में दादा नेत मंदिर परिसर में बैठक हुई। इसमें मंदिर समिति के सदस्यों और गांव के लोग शामिल हुए। बैठक में मंदिर की दान पेटियां खोलकर दान राशि गिनी गई और मंदिर के रखरखाव व विकास कार्यों को लेकर सुझाव दिए गए।
दो समितियों का फंड मिलाकर बनेगा नया कमरा
दान राशि गिनने के बाद सदस्यों ने दादा नेत मंदिर के रखरखाव, मरम्मत और विकास कार्यों को लेकर सुझाव दिए। सभी सुझावों पर समिति के सदस्यों और मौजूद लोगों ने विस्तार से चर्चा की। बैठक में खेल समिति और दादा नेत समिति के फंड को एक साथ मिलाने का फैसला हुआ। इस संयुक्त फंड से मंदिर परिसर में बरामदे के साथ एक नया कमरा बनाया जाएगा। अगर इसके बाद बजट बचता है, तो मंदिर के विकास, मरम्मत और रखरखाव से जुड़े कई और काम किए जाएंगे।
इंटरलॉकिंग, बाउंड्री वॉल मरम्मत और साइन बोर्ड का काम भी होगा
इन कामों में जरूरी जगहों पर इंटरलॉकिंग करवाना, दादा नेत की बाउंड्री वॉल की मरम्मत करना और मेन रोड पर लगे साइन बोर्ड को नया व आकर्षक बनाना शामिल है। इसके अलावा मंदिर परिसर में लगे रेफ्रिजरेटर की मरम्मत भी कराई जाएगी। मंदिर की साफ-सफाई और रखरखाव के लिए छोटी सामग्री और अन्य जरूरी सामान भी खरीदा जाएगा। महिलाओं को भजन-कीर्तन के समय असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर में दो वॉल फैन भी लगाए जाएंगे।
मौजूद सभी सदस्यों ने इन सभी कामों और जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के बाद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इन कार्यों पर सहमति दी। तय किया गया कि काम प्राथमिकता और जरूरत के हिसाब से किए जाएंगे।
बैठक में बृजलालपुरा से सज्जन लमोरिया, ग्राम जोधा का बास से प्रदीप कुमार, दरिया सिंह, वीरेंद्र (आशु), अजय कुमार, अभिषेक, ग्राम नारी से उमेद, सुधीर, शंकर लाल, सूबेदार गुलझारीलाल, संदीप और ग्राम डेडाराम की ढाणी से कमांडो लीलाधर लमोरिया समेत सभी सदस्य मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2371047


