दीपावली से पहले बिजली तंत्र का रखरखाव, 30 अक्टूबर को चार घंटे कटौती
सुबह 7 से 11 बजे तक बंद रहेगी आपूर्ति, पिंक हाउस रोड सहित आसपास के क्षेत्रों पर पड़ेगा असर
सीकर : दीपावली के मद्देनजर विद्युत तंत्र के रखरखाव कार्य के चलते शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सीकर के कई क्षेत्रों में चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण निगम की ओर से सुबह 7 बजे से 11 बजे तक रखरखाव कार्य किया जाएगा। सहायक अभियंता, विद्युत वितरण निगम, सीकर (सीएसडी-द्वितीय) महेंद्र महिचा ने बताया कि 33/11 केवी डाक बंगला जीएसएस से संचालित 11 केवी पिंक हाउस फीडर पर रखरखाव का कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते पिंक हाउस रोड, दीन मोहम्मद रोड, बाईपुरा मोहल्ला, हरिजन बस्ती और कमेला टंकी के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। निगम के अनुसार, दीपावली के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह रखरखाव कार्य किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2490789


