[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आरसीएचओ डॉ. विशाल सिंह ने दांता और बाय सीएचसी का किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

आरसीएचओ डॉ. विशाल सिंह ने दांता और बाय सीएचसी का किया निरीक्षण

एमसीएचएन दिवस पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, घर-घर सर्वे और टीकाकरण के दिए निर्देश

सीकर : जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी (आरसीएचओ) डॉ. विशाल सिंह ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दांता और बाय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पोषण दिवस (एमसीएचएन) पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी तथा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

डॉ. सिंह ने दांता और बाय क्षेत्र में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा टीकाकरण की प्रभावी निगरानी पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि दोनों क्षेत्रों के प्रत्येक गांव, ढाणी, शहरी कॉलोनी, बस्ती और घर का हैड काउंट किया जाए। इसके बाद हैड काउंट का एमएनएम, एलएचवी और आशा सुपरवाइजर से सत्यापन करवाया जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित नहीं रहे।

उन्होंने हैड काउंट के अनुसार गर्भवती महिलाओं का प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) के लिए पंजीकरण और बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, अक्टूबर माह में सभी पात्र 14 वर्षीय बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण करवाने पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण के दौरान डॉ. सुभाष वर्मा, डॉ. राधेश्याम जांगिड़ सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77