हिसार-खडकी एक्सप्रेस के ट्रेन नंबर बदले:3 और 4 जनवरी से 20479/20480 नंबर से चलेगी; शेखावाटी को पुणे और महाराष्ट्र से जोड़ती है
हिसार-खडकी एक्सप्रेस के ट्रेन नंबर बदले:3 और 4 जनवरी से 20479/20480 नंबर से चलेगी; शेखावाटी को पुणे और महाराष्ट्र से जोड़ती है
चिड़ावा : उत्तर पश्चिम रेलवे हिसार-खडकी-हिसार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ट्रेन नंबर बदल रहा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के मुताबिक, चिड़ावा और शेखावाटी से होकर चलने वाली ट्रेन नंबर 22979/22980 अब 20479/20480 नंबर से चलेगी। खडकी से चलने वाली ट्रेन का नंबर 3 जनवरी 2027 से 20480 होगा। हिसार से चलने वाली ट्रेन का नंबर 4 जनवरी 2027 से 20479 होगा।
चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर से होकर गुजरती है ट्रेन
यह ट्रेन चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर और रींगस स्टेशनों से होकर गुजरती है। इससे शेखावाटी के यात्रियों को वसई रोड, कल्याण, लोणावला और पुणे/खडकी से सीधा रेल संपर्क मिलता है। पुणे और मुंबई इलाके में रहने वाले प्रवासी, कारोबारी और छात्र इस ट्रेन से बिना ट्रेन बदले शेखावाटी आ-जा सकेंगे। रींगस के रास्ते खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं और शेखावाटी की हवेलियां देखने आने वाले पर्यटकों को भी इससे यात्रा की सुविधा मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि जनवरी 2027 से टिकट बुक करते समय पुरानी संख्या 22979/22980 की जगह नई संख्या 20479/20480 का इस्तेमाल करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2490780


