[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हाई रिस्क गर्भवतियों की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करें : श्वेता कोचर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हाई रिस्क गर्भवतियों की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करें : श्वेता कोचर

हाई रिस्क गर्भवतियों की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करें : श्वेता कोचर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला परिषद में आयोजित जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति की बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं से नियमित संपर्क बनाए रखें और उनकी समय पर जांच व उपचार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चिकित्सा संस्थान अपने क्षेत्र की हाई रिस्क गर्भवतियों की लाइन लिस्ट तैयार रखे, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में बरसात के मौसम को देखते हुए मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने तथा मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

सीईओ ने जिला एवं उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संस्थागत प्रसव बढ़ाने, टीकाकरण में गैप कम करने, लाडो प्रोत्साहन योजना के प्रति आमजन को जागरूक करने, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, जननी सुरक्षा योजना तथा एम्बुलेंस सेवाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति से अवगत कराया।

बैठक में राजकीय डीबी जनरल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण झुरिया, आरसीएचओ डॉ. शशांक चौधरी सहित विभिन्न चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles