चौपड़ बाजार की मुख्य सड़क पर खुला गड्ढा:कैमरा लगाने और लाइन बिछाने के लिए खोदा था, डेढ़ महीने बाद भी नहीं भरा
चौपड़ बाजार की मुख्य सड़क पर खुला गड्ढा:कैमरा लगाने और लाइन बिछाने के लिए खोदा था, डेढ़ महीने बाद भी नहीं भरा
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के चौपड़ बाजार की मुख्य सड़क पर डेढ़ महीने से एक गड्ढा खुला पड़ा है। ये गड्ढा कैमरा लगाने और उसकी लाइन बिछाने के लिए खोदा गया था। मुख्य बाजार होने के कारण यहां दिनभर लोगों और वाहनों की भारी आवाजाही रहती है, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
काम पूरा होने के बाद नहीं भरा गड्ढा
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, काम पूरा होने के बाद संबंधित एजेंसी या विभाग ने गड्ढे को भरने की कोई व्यवस्था नहीं की। बार-बार की शिकायतों के बाद गड्ढे पर एक कमजोर ढक्कन लगाया गया था, लेकिन वाहनों के दबाव से वो भी टूट गया।

चौपड़ बाजार में तीन दिशाओं से यातायात आता है, जिसके कारण वाहन चालकों को अचानक दिशा बदलनी पड़ती है। इससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। व्यापारियों का कहना है कि कई वाहन इस खुले गड्ढे में गिर चुके हैं। बारिश के मौसम में गड्ढे में पानी भर जाने से यह दिखाई नहीं देता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए जोखिम और बढ़ जाता है।

ट्रैफिक ज्यादा रहने से हादसों की चिंता
गड्ढे के पास एक शिवालय भी है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आते हैं। उनके लिए भी यह गड्ढा खतरे का कारण बना हुआ है। मुख्य बाजार होने और घुमावदार सड़क के कारण यहां यातायात का दबाव और दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है। स्थानीय व्यापारी गोमप्रकाश सोनी ने बताया कि इस संबंध में कई बार ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस गड्ढे को भरवाकर संभावित दुर्घटनाओं को टालने की मांग की है। इस दौरान नवल किशोर, मोहम्मद मंसूर, पृथ्वीराज पारीक और अमित सैनी सहित कई अन्य व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं बताईं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2278690


