श्रीमाधोपुर रथयात्रा में 4 महिलाओं की चेन चोरी:भीड़ का फायदा उठाकर वारदात, शिकायत दर्ज
श्रीमाधोपुर रथयात्रा में 4 महिलाओं की चेन चोरी:भीड़ का फायदा उठाकर वारदात, शिकायत दर्ज
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर में शुक्रवार (24 जुलाई) को भगवान गोपीनाथ जी महाराज की रथयात्रा के दौरान चार महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी हो गईं। अज्ञात बदमाशों ने भीड़ का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों ने शनिवार को श्रीमाधोपुर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
यह घटना दोपहर बाद उस समय हुई जब रथयात्रा गोपीनाथ मंदिर के पास कैनरा बैंक के समीप पहुंची थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के रथ को खींच रहे थे, जिसका फायदा उठाकर शातिरों ने वारदात को अंजाम दिया।
55 ग्राम की चार चेन चोरी
फुलेरा निवासी अनीता शर्मा पत्नी प्रभात कुमार शर्मा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भीड़ में झपट्टा मारकर उनके गले से लगभग 13-14 ग्राम की सोने की चेन तोड़ ली गई।
इस दौरान तीन अन्य महिलाओं को भी निशाना बनाया गया। इनमें श्रीमाधोपुर निवासी उर्मिला देवी (पत्नी अनिल बागरियावासवाला) की 20 ग्राम, महावीर दल के पास निवासी गीता देवी (पत्नी मखन लाल ओसवाल) की 13 ग्राम और मुंडरू निवासी कमला देवी (पत्नी नागरमल गुप्ता) की 8 ग्राम सोने की चेन चोरी हुई। कुल मिलाकर लगभग 55 ग्राम सोना पार किया गया।
पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2278679


