युवक का किडनैप करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:1.20 करोड़ की मांगी थी फिरौती, बदमाशों से हथियार भी बरामद
युवक का किडनैप करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:1.20 करोड़ की मांगी थी फिरौती, बदमाशों से हथियार भी बरामद
चूरू : चूरू जिले की भालेरी पुलिस ने ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दिल्ली से अपहृत एक युवक को सकुशल मुक्त कराकर 5 किडनेपर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक के परिजनों से 1 करोड़ 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।
एसपी निश्चय प्रसाद के निर्देशन में भालेरी पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। भालेरी थानाधिकारी अजय कुमार ने मामले में पहले 3 युवकों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से एक अवैध देसी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।
गिरफ्तार आरोपियों में घासल आथूणा, तारानगर निवासी 30 वर्षीय गुलाबसिंह उर्फ गुलाबो जाट, सिंघनवा बहल, भिवानी (हरियाणा) निवासी 24 वर्षीय सुखबीर उर्फ टोनी उर्फ सुमित खाती और आनंदसिंह पुरा, तारानगर निवासी 22 वर्षीय जयप्रकाश उर्फ जेपी जाट शामिल थे। गुलाबसिंह के पास से एक जिंदा कारतूस, सुखबीर के पास से एक देसी पिस्टल और जयप्रकाश के पास से एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया।
फर्जी नंबर प्लेट लगी थार भी की जब्त
पूछताछ में सामने आया कि उनके दो साथी ओजरिया, तारानगर निवासी 27 वर्षीय अनिल कुमार और चंगोई निवासी 35 वर्षीय राजवीर जाट के पास दिल्ली निवासी युवक राघव ओबराय को बंधक बनाकर रखा गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के कब्जे से राघव को मुक्त कराया। इनके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक थार जीप (फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई) और एक मोबाइल जब्त किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2276859


