बसई पुलिया बनी हादसों का खतरा, आखिर किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों?
बदहाल पुलिया से बाइक निकालना भी मुश्किल, बार-बार की जा रही ऊपरी मरम्मत कुछ ही दिनों में बेअसर; स्थायी समाधान की मांग
बसई : बसई पुलिया की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों और आमजन की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिया की स्थिति के बारे में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, इसके बावजूद समस्या का अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
हालात यह हैं कि पुलिया से मोटरसाइकिल निकालना भी मुश्किल हो गया है, ऐसे में बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दुर्घटना की आशंका के बीच आवागमन करना पड़ रहा है।
ऊपरी लिपापोती से नहीं सुधरेंगे हालात
स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिया की समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय कई बार ऊपरी तौर पर मरम्मत और लिपापोती कर दी जाती है। यह मरम्मत मुश्किल से चार-पांच दिन ही टिकती है और इसके बाद पुलिया फिर उसी बदहाल स्थिति में पहुंच जाती है। लोगों का कहना है कि यदि विभाग की ओर से गुणवत्तापूर्ण और तकनीकी रूप से मजबूत कार्य कराया जाए तो बार-बार होने वाली परेशानी से निजात मिल सकती है।

ठेकेदार से गुणवत्तापूर्ण कार्य की मांग
ग्रामीणों ने संबंधित सड़क का ठेका लेने वाले ठेकेदार से पुलिया की स्थिति को गंभीरता से लेने की अपील की है। उनका कहना है कि मजबूत और गुणवत्तापूर्ण तरीके से स्थायी कार्य कराया जाए, ताकि आमजन को रोजाना होने वाली परेशानी और दुर्घटना के खतरे से राहत मिल सके।
सवाल-बड़े हादसे का इंतजार क्यों?
पुलिया की मौजूदा स्थिति को लेकर अब सबसे बड़ा सवाल प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है। जब समस्या की जानकारी पहले से है, तो स्थायी समाधान क्यों नहीं किया जा रहा? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग समय रहते पुलिया का निरीक्षण कर स्थायी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कार्य करवाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले समस्या का समाधान हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2372619


