गणेश महोत्सव… रतनशहर में खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन
विजेता टीमों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित, निशान यात्रा, भंडारा और छप्पन भोग का हुआ आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
इस्लामपुर : श्री रिद्धि सिद्धि विनायक गणेश मंदिर रतनशहर में गणेश महोत्सव के अवसर पर रतनशहर यूथ क्लब की ओर से आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का समापन समारोह उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। वॉलीबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रतनशहर यूथ क्लब की ओर से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सिक्स जाट रेजिमेंट की टीम विजेता रही और टू जाट रेजिमेंट की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में यशवंत को बेस्ट प्लेयर चुना गया। झुंझुनू कप कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता में बिजली विभाग बगङ की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया जबकि झुंझुनूं लीजेंड की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
वहीं झुंझुनूं कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भावन क्रिकेट क्लब विजेता रही। फाइनेंसर क्लब एवं सेठ सांवरिया की टीम संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रही। महाकाल स्ट्राइकर्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेस्ट प्लेयर नीरज शर्मा रहे। सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को समारोह के दौरान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पारितोषिक वितरण के अवसर पर प्रतापराम सैनी, सायरमल सैनी, डॉ. सुरेंद्र सैनी व महेंद्र सैनी ठेकेदार, राजेश शर्मा, मुरलीधर सैनी, कपिल शर्मा, लीलाधर सैनी, ब्रह्मदत्त सैनी व कपिल देव सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की।
गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को रतनशहर में गांव के मुख्य मार्गो से निशान यात्रा और झांकी निकाली गई। दिनभर भंडारा चलता रहा और शाम को महाआरती का आयोजन हुआ जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन होगा। मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी और मनोरंजन किया। सोमवार रात को मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में स्थानीय कलाकारों की ओर से भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2372589


