छापर निकाय चुनाव में भाजपा को 12 सीटें मिलीं:कांग्रेस को 9 और निर्दलीयों को 4 सीटें, निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर
छापर निकाय चुनाव में भाजपा को 12 सीटें मिलीं:कांग्रेस को 9 और निर्दलीयों को 4 सीटें, निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर
छापर : छापर में शहरी निकाय चुनाव 2026 के लिए सोमवार को हुई मतगणना में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कस्बे के 25 वार्डों में से भाजपा को 12 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को 9 और निर्दलीयों ने 4 सीटें जीती हैं। भाजपा महज एक सीट से बहुमत से चूक गई। अब नजरें निर्दलीयों पर टिकी है। निर्दलीयों के समर्थन से ही बोर्ड बनना तय है।
चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी खुशी देखी गई। सुबह मतगणना शुरू होते ही वार्डवार परिणाम आने लगे थे। मतगणना के पहले राउंड में वार्ड नंबर 1 से सीमा कीलका की जीत के साथ कांग्रेस ने अपना खाता खोला। वहीं, पहले राउंड में ही भाजपा ने पांच सीटें जीत ली थीं। शुरुआती नतीजों में भाजपा ने बढ़त बनाई, जिससे शहरी सरकार बनाने की उम्मीदें बढ़ गईं।
चार निर्दलीय उम्मीदवारों के नतीजों से यह साफ हो गया कि शहरी सरकार में निर्दलीयों के समर्थन से ही बोर्ड बनेगा। नतीजे घोषित होते ही जीतने वाले उम्मीदवारों के समर्थकों ने जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
महज 2 वोटों से जीती परमेश्वरी देवी
वार्ड नंबर 24 में कांग्रेस उम्मीदवार मंजू मेघवाल ने संतोष देवी को 375 वोटों से हराया। यह कस्बे के सभी वार्डों में सबसे बड़ी जीत रही। वहीं, वार्ड नंबर 7 की कांग्रेस उम्मीदवार परमेश्वरी देवी ने ममता को सिर्फ दो वोटों से हराया। यह कस्बे के वार्डों में सबसे कम अंतर से मिली जीत थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2372589


