[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चूरू के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चूरू के खिलाड़ियों ने जीते 19 पदक

चार स्वर्ण, तीन रजत और 12 कांस्य पदक जीतकर जिले का बढ़ाया मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) स्टेडियम में 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित सातवीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चूरू के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, तीन रजत और 12 कांस्य सहित कुल 19 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कोच कवींद्र राठौड़ ने बताया कि देशभर के खिलाड़ियों के बीच चूरू के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक, फुर्ती और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अयांश, मानवीक, मोहित और हेमंत ने अपने-अपने भार वर्ग में शानदार मुकाबले करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए।

इसी तरह अदिति, आश्लेषा और वरुण ने फाइनल तक संघर्ष कर रजत पदक अपने नाम किए। वहीं आभा, अयान, गजेंद्र, हेमंत सिंह, मृदुल, पार्थ चाहर, पूजा, रवि, हेमप्रताप, रेहान, रौनक और युवल ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, अभिभावकों और शहरवासियों ने खुशी जताई। उन्होंने सभी पदक विजेताओं और कोच कवींद्र राठौड़ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22