बिसाऊ डंपिंग यार्ड में मेडिकल कचरा डालने का मामला उजागर, ट्रैक्टर जब्त
चूरू से चिकित्सकीय कचरा लाकर डालने का आरोप, नगरपालिका की टीम ने मौके पर की कार्रवाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : बिसाऊ नगरपालिका के डंपिंग यार्ड में कई दिनों से मेडिकल बायोवेस्ट डाले जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर नगरपालिका प्रशासन ने जांच के लिए टीम गठित की। सोमवार को एसआई राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए चूरू से मेडिकल कचरा लेकर बिसाऊ डंपिंग यार्ड में पहुंचा ट्रैक्टर जब्त कर लिया।
नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत ने बताया कि पिछले कई दिनों से डंपिंग यार्ड में मेडिकल बायोवेस्ट डाले जाने की जानकारी मिल रही थी। इसके बाद जांच टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और मेडिकल कचरा डालने आए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अदनान तंवर ने उठाए सवाल, जांच की मांग
मामले को लेकर निवर्तमान मनोनीत पार्षद अदनान तंवर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चूरू से बिसाऊ डंपिंग यार्ड में मेडिकल कचरा कितने समय से लाया जा रहा था और यह किसकी सहमति से डाला जा रहा था, इसकी गहन जांच होनी चाहिए।
तंवर ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी से पूरे प्रकरण की जांच करवाने की मांग करते हुए कहा कि मेडिकल बायोवेस्ट का अनुचित निस्तारण आमजन के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे कचरे को सामान्य डंपिंग यार्ड में डालने की अनुमति और जिम्मेदारी की जांच जरूरी है।
निस्तारण की व्यवस्था पर उठे सवाल
मेडिकल बायोवेस्ट डंपिंग यार्ड में डाले जाने का मामला सामने आने के बाद इसके सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। नगरपालिका प्रशासन ने जांच और नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है। अब विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि कचरा कहां से लाया जा रहा था, इसे किसके निर्देश पर डाला जा रहा था और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2501361

