खेतड़ी के गणेश मंदिर में दो दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव:मंदिर को भव्य रूप से सजाया, बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया
खेतड़ी के गणेश मंदिर में दो दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव:मंदिर को भव्य रूप से सजाया, बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के झोझू धाम स्थित श्री गणेश मंदिर में सोमवार को दो दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का हुआ। वृंदावन तपोवन आश्रम के महंत विद्यार्थी महाराज के सानिध्य में मुख्य यजमान सुरेश कुमार कानोड़िया ने विधिवत रूप से हवन कर महाआरती की। श्री तपोवन आश्रम वृंदावन के पीठाधीश्वर विद्यार्थी महाराज ने बताया- गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर खेतड़ी के झोझू धाम स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दो दिवसीय कार्यक्रम हो रहा है। इस मंदिर में भगवान गणेश के साथ रिद्धि सिद्धि भी विराजमान हैं।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर झोझू धाम में मेले का भी आयोजन किया जाता है। मंदिर कमेटी ने इसके लिए खास तैयारी की थी और मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं को भगवान श्री गणेश के दर्शन में कोई परेशानी न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। समारोह में महाआरती के बाद प्रसाद बांटा गया। इस दौरान खेतड़ी कस्बे के अलावा आसपास के गांवों के लोगों ने भी मेले में हिस्सा लिया और खुशहाली की कामना की।
इस मौके पर राजेंद्र सिंह शेखावत, अमित कुमार, पवन यादव, मनोज मीणा, अशोक कुमार, सुभाषचंद्र चेजारा, विनित, अमित कुमार, राकेश कुमार, जगदीश प्रसाद गुप्ता, शंकरलाल, नवीन कुमार, कमलेश कुमार, मोहिनी देवी, मनीषा, भगोती देवी, सुशीला, निर्मला देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2372619


