सुभाष सैनी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 145 यूनिट रक्त संग्रहित
युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : किशोर कुमार
पोंख : पोंख गांव में युवा समाजसेवी सुभाष कुमार सैनी के जन्मदिन के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए कुल 145 यूनिट रक्तदान किया। रक्त संग्रह के लिए जयपुर से तीन चिकित्सा दल बुलाए गए थे। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आया।

ग्रामीणों ने बताया कि सुभाष कुमार सैनी लगातार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। इसी कारण युवाओं में उनके प्रति विशेष लगाव है। शाम को जन्मदिन के अवसर पर केक काटा गया, जिसमें गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और युवाओं ने सुभाष सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2372619


