कल्याणपुरा में लगा ग्रामीण सेवा शिविर:किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिले, प्राकृतिक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग पर दिया जोर
कल्याणपुरा में लगा ग्रामीण सेवा शिविर:किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिले, प्राकृतिक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग पर दिया जोर
सरदारशहर : ग्राम पंचायत कल्याणपुरा पुरोहितान में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान कर विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया।
शिविर में पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, राजस्व, कृषि, पशुपालन, ऊर्जा, चिकित्सा, सहकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहित कई विभागों ने भाग लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
किसानों को वितरित किए गए मृदा स्वास्थ्य कार्ड
कृषि विभाग ने पीएम-आरकेवीवाई (सॉयल हेल्थ एंड फर्टिलिटी स्कीम) के तहत खरीफ-2026 के लिए किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए। तहसीलदार मुकुल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को कार्ड सौंपे गए। इस दौरान गिरदावर दौलतराम जांगिड़, मनफूल सारण, प्रशासक सुरेंद्र और वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक सांवरमल जाखड़ मौजूद रहे।
प्राकृतिक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग पर दिया जोर
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने और प्राकृतिक खेती को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बीजामृत, जीवामृत, घन जीवामृत, मल्चिंग और वापसा जैसी तकनीकों की जानकारी देते हुए बताया कि इन तरीकों से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और बेहतर गुणवत्ता की फसल प्राप्त होती है।
ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
शिविर में ग्राम विकास अधिकारी सोहनलाल, पटवारी अशोक शर्मा, गिरधारी सिंह, ऊर्जा विभाग से मनोज स्वामी और पशुपालन विभाग के पशुधन निरीक्षक सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग किया।
सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया शिविर का लाभ
ग्रामीण सेवा शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। अधिकारियों के अनुसार, शिविर के माध्यम से सैकड़ों लोगों को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ मिला तथा विभिन्न विभागों से जुड़ी जानकारियां सीधे एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2276861

