[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अध्यापकों की कमी से गिर रहा नामांकन: गोरिया स्कूल में 186 विद्यार्थियों पर सिर्फ 6 शिक्षक, ग्रामीणों ने एसडीएम व सीबीईओ को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अध्यापकों की कमी से गिर रहा नामांकन: गोरिया स्कूल में 186 विद्यार्थियों पर सिर्फ 6 शिक्षक, ग्रामीणों ने एसडीएम व सीबीईओ को सौंपा ज्ञापन

अध्यापकों की कमी से गिर रहा नामांकन: गोरिया स्कूल में 186 विद्यार्थियों पर सिर्फ 6 शिक्षक, ग्रामीणों ने एसडीएम व सीबीईओ को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र के राजस्व ग्राम गोरिया तन धनावता ग्राम पंचायत जैतपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई भगवान भरोसे चल रही है। विद्यालय में रिक्त पदों और अध्यापकों की कमी से आहत ग्रामवासियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द खाली पदों पर विषय अध्यापकों की नियुक्ति करने की मांग की है।

300 से घटकर 186 रह गई छात्र संख्या
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में स्कूल में करीब 186 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जबकि उन्हें पढ़ाने के लिए केवल 6 शिक्षक ही कार्यरत हैं। पूर्व में इस विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या 300 से अधिक हुआ करती थी, लेकिन लंबे समय से अलग-अलग मुख्य विषयों के पद खाली रहने के कारण शिक्षा का स्तर प्रभावित हुआ और बच्चों का नामांकन लगातार घटता चला गया।

उदयपुरवाटी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार सैनी को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीण

10 किलोमीटर के दायरे में इकलौता उच्च माध्यमिक स्कूल
ग्रामीणों ने बताया कि गोरिया तन धनावता का यह स्कूल एक सुदूर और ग्रामीण इलाके में स्थित है। इसके आसपास लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में कोई अन्य सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय नहीं है। विषय अध्यापकों के न होने से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को मजबूरी में महंगे निजी स्कूलों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे गरीब अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

शीघ्र नियुक्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी
ग्राम पंचायत जैतपुरा के प्रशासक प्रतिनिधि पवन कुमार वर्मा, कुरडाराम, रामजीवनराम, राजू सैनी, सांवरमल सैन, वीरसिंह वर्मा, धोलूराम गुर्जर, श्रीराम, महेश कुमार, प्रभात गुर्जर, सुभाष, सोलाराम, लालाराम सहित सभी ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि छात्रहित और जनहित को ध्यान में रखते हुए तुरंत प्रभाव से विद्यालय में रिक्त पदों पर आवश्यक विषयों के अध्यापकों की पदस्थापना की जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

Related Articles