पशु बीमा योजना में धांधली का आरोप:किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर क्लेम की मांग की
पशु बीमा योजना में धांधली का आरोप:किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर क्लेम की मांग की
चिड़ावा : चिड़ावा में अखिल भारतीय किसान सभा ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में धांधली का आरोप लगाया है। किसानों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एक ज्ञापन सौंपकर पशुओं के बीमा क्लेम की मांग की है।
किसान नेताओं ने बताया कि इस योजना के तहत 42 लाख पशुओं का मुफ्त बीमा और उनकी मौत पर 40,000 रुपये का क्लेम देने का प्रावधान है। हालांकि, पशुपालन विभाग ने सिर्फ पशुओं को टैग लगाए और उनका रजिस्ट्रेशन नहीं किया। इससे पशुपालकों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया।
कामरेड बजरंग लाल बराला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल चिड़ावा उपखंड कार्यालय पहुंचा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी कैलाश कविया को यह ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से दो मांगें रखी गई हैं। पहली, जिन पशुओं को टैग लगाया गया है, उनका तुरंत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाए। दूसरी, जिन टैग लगे पशुओं की मौत हो चुकी है, उनके मालिकों को 40,000 रुपये का बीमा क्लेम तुरंत दिया जाए।
यह ज्ञापन ‘नहर सत्याग्रह आंदोलन’ के तहत सौंपा गया, जिसका अनिश्चितकालीन धरना चिड़ावा-खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर आज 988वें दिन भी जारी रहा। किसान यमुना जल समझौते को लागू करने की मांग कर रहे हैं।
आंदोलन की अगली रणनीति के तहत, कल सुबह 11 बजे गुढ़ा तहसील के उपखंड कार्यालय पर एक सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आज के धरने में ताराचंद तानाण, बजरंग लाल बराला, रणधीर सिंह ओला, कपिल तेतरवाल, डॉ. मानसिंह कुमावत, एडवोकेट अमित स्वामी, मनोज मेघवाल और महेंद्र सिंह डांगी सहित कई किसान और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2374404


