[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू:पहले दिन 4 नामांकन खरीदे, कल आखिरी दिन; 21 सितंबर को होगा मतदान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू:पहले दिन 4 नामांकन खरीदे, कल आखिरी दिन; 21 सितंबर को होगा मतदान

चिड़ावा नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू:पहले दिन 4 नामांकन खरीदे, कल आखिरी दिन; 21 सितंबर को होगा मतदान

चिड़ावा : चिड़ावा नगरपालिका में पार्षदों के चुनाव के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए अब तक 4 नामांकन लिए गए हैं। आज भाजपा नेता सुरेश भूकर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के बेटे निखिल मावंडिया और दो नामांकन शीशराम सैनी और पिछले बोर्ड में चेयरमैन रही सुमित्रा सैनी ने लिए है। शीशराम सैनी सुमित्रा सैनी के भाई हैं।

चुनाव आयोग ने अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख कार्यक्रम और तारीखें की हैं। जिसके तहत नामांकन पत्र 16 सितंबर तक दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर 2026 को होगी। नाम वापसी की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2026 दोपहर 3 बजे तक है। मतदान 21 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।

अध्यक्ष पद के चुनाव कार्यक्रम सामने आते ही चिड़ावा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पद के दावेदार और प्रत्याशी चुने हुए पार्षदों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। इसके साथ ही, अलग-अलग राजनीतिक दल अपने पक्ष में समर्थन हासिल करने के लिए पार्षदों के साथ बैठकें और चर्चाएं कर रहे हैं। आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरण और साफ होने की उम्मीद है।

Related Articles