पांच गांवों में कनिका सिंह ने मांगा समर्थन, विधायक हरलाल सहारण ने ग्रामीणों से किया संवाद
जिला परिषद वार्ड 23 में भाजपा प्रत्याशी का जनसंपर्क, रामदेवरा और धोधलिया में जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला परिषद वार्ड संख्या 23 से भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह ने छाजूसर, रामदेवरा, धोधलिया, ढाढरिया बणीरोतान और बास घण्टेल सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से समर्थन मांगा। इस दौरान विधायक हरलाल सहारण भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
जनसंपर्क के दौरान कनिका सिंह ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, आवश्यकताएं और गांवों के विकास से जुड़े विषयों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रामीणों के सुझावों और अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास के प्रयास किए जाएंगे।

विधायक हरलाल सहारण ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि गांवों का विकास, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता में है। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गांवों के विकास के लिए दो महत्वपूर्ण सौगातों की घोषणा भी की।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह का ग्रामीणों ने जगह-जगह उत्साह के साथ स्वागत किया। रामदेवरा और धोधलिया में जेसीबी के माध्यम से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। वहीं, विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने उन्हें फलों से तौलकर स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व सभापति विजय शर्मा, विमला गढ़वाल, भंवरलाल खिचड़, सावरदास स्वामी, विवेकानंद स्वामी, सुनील भाकर पोटी और नरेंद्र सिंह पोटी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क, पानी, बिजली सहित गांवों के विकास से जुड़े मुद्दे भी उठाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2496856
