तीसरे चरण के मतदान के लिए आज रवाना होंगे मतदान दल
नवलगढ़, गोठड़ा, गुढ़ा गौड़जी और उदयपुरवाटी में 3 नवंबर को होगा मतदान, 4.44 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
झुंझुनूं : पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार सुबह 9 बजे सेठ मोतीलाल कॉलेज, झुंझुनूं से मतदान दलों की रवानगी होगी। तीसरे चरण में जिले की नवलगढ़, गोठड़ा, गुढ़ा गौड़जी और उदयपुरवाटी पंचायत समितियों में चुनाव करवाए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि सभी मतदान दल सोमवार शाम तक अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगे, ताकि मंगलवार को निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न करवाई जा सके। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
उन्होंने बताया कि पंच एवं सरपंच पदों के लिए 4 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। इन पदों के लिए 5 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना होगी, जबकि उप सरपंच का चुनाव 6 नवंबर को होगा।
चार पंचायत समितियों में 4.44 लाख से अधिक मतदाता
तृतीय चरण के चुनाव में जिले की चार पंचायत समितियों की 107 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत पंचायत समिति के 74 और जिला परिषद के 13 वार्ड शामिल हैं। नवलगढ़ में 26, गोठड़ा में 25, गुढ़ा गौड़जी में 32 और उदयपुरवाटी में 24 ग्राम पंचायतें हैं।
पंचायत समिति वार्डों में नवलगढ़ और गोठड़ा के 17-17, गुढ़ा गौड़जी के 23 तथा उदयपुरवाटी के 17 वार्ड शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 460 बूथ बनाए गए हैं। इनमें नवलगढ़ में 107, गोठड़ा में 108, गुढ़ा गौड़जी में 140 और उदयपुरवाटी में 105 बूथ हैं। वहीं, कुल 125 मतदान केंद्रों में नवलगढ़ और गुढ़ा गौड़जी में 34-34, गोठड़ा में 31 तथा उदयपुरवाटी में 26 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
पंचायत समिति वार मतदाताओं की संख्या
नवलगढ़ पंचायत समिति में 1,04,842, गोठड़ा में 1,01,474, गुढ़ा गौड़जी में 1,34,952 और उदयपुरवाटी में 1,03,197 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस प्रकार चारों पंचायत समितियों में कुल 4,44,465 मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 8 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2496885

