सम्मान और आत्मीयता के बीच डाइट के संस्थापन अधिकारी राजेन्द्र कुमार पांडे को दी विदाई
सेवानिवृत्ति पर संस्थान परिसर में हुआ समारोह, सहकर्मियों ने दीर्घ सेवाओं को याद कर सुखद भविष्य की कामना की
सीकर : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), सीकर के संस्थापन अधिकारी राजेन्द्र कुमार पांडे के अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को संस्थान परिसर में सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सहकर्मियों ने उनकी समर्पित और निष्कलंक सेवाओं को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी तथा उनके सुखद सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट प्रधानाचार्य राजेन्द्र मील ने की, जबकि मंच संचालन व्याख्याता संजय शर्मा ने किया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि राजकीय सेवा केवल दायित्वों के निर्वहन का माध्यम नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और सहयोग की भावना से अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर भी है। राजेन्द्र कुमार पांडे ने अपने सेवाकाल में संस्थान के प्रशासनिक एवं संस्थापन संबंधी कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया और कार्य के प्रति समर्पण एवं जिम्मेदारी का परिचय दिया। उनका सेवाकाल सहकर्मियों के लिए प्रेरणादायी रहा।
प्रधानाचार्य मूलचंद, वरिष्ठ व्याख्याता बजरंग लाल डूडी एवं सुनीता झुरिया तथा व्याख्याता अमित कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पांडे के साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति राजकीय सेवा का एक पड़ाव है, लेकिन वर्षों के कार्यकाल में अर्जित अनुभव, स्थापित संबंध और छोड़ी गई कार्य-संस्कृति व्यक्ति की स्थायी पहचान बन जाते हैं।
समारोह में सहकर्मियों ने राजेन्द्र कुमार पांडे के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा सुख-शांति से परिपूर्ण जीवन की कामना की।
इस अवसर पर चैतन्य प्रकाश, मोहनलता, डॉ. कमलेश, दिनेश कुमार, रीना कुमारी, मीना कुमारी, डॉ. सुरभि, मामराज, नवनीत कुमार, रविशंकर गौड़, श्रीराम कुमावत, संदीप भास्कर, गोविंद सिंह राठौड़, महेश भूकर, रामस्वरूप, किशन हर्षवाल, प्रियंका, बबीता, कुलदीप सिंह, प्रिया, प्रियांशी, काजल, चंदन, नटवर एवं संजीत सहित संस्थान के वर्तमान और पूर्व कार्मिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2496885
