[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तनवीर खान के नेतृत्व में चूरू से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली पहुंचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तनवीर खान के नेतृत्व में चूरू से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली पहुंचा

रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में जिलेभर से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की राष्ट्रीय महारैली में चूरू जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय संयोजक (ओबीसी विभाग) तनवीर खान के नेतृत्व में जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की गरिमा बनाए रखने और कथित ‘वोट चोरी’ व चुनावी विसंगतियों के विरोध में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली आयोजित की गई। तनवीर खान के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न वाहनों और साधनों से दिल्ली पहुंचे। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

रामलीला मैदान में तनवीर खान के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन में नारे लगाकर एकजुटता प्रदर्शित की।

इस अवसर पर तनवीर खान ने कहा कि यह रैली केवल किसी एक राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि चूरू जिले के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से शेखावाटी में संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का उत्साह सामने आया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22