बबाई ग्राम पंचायत में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण:नायब तहसीलदार, वीडीओ और प्रशासक ने दिखाई हरी झंडी
बबाई ग्राम पंचायत में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण:नायब तहसीलदार, वीडीओ और प्रशासक ने दिखाई हरी झंडी
बबाई : ग्राम पंचायत बबाई में अब शहरों की तर्ज पर घर-घर से कचरा इकट्ठा करने के लिए बैटरी से चलने वाले कचरा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रशासक मैना देवी, नायब तहसीलदार धीरेंद्र यादव और ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार ने इसे रवाना किया।
मैना देवी ने बताया कि इस काम के लिए ठेका कंपनी से अनुबंध किया गया है। कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि कचरा वाहन रोज सुबह 7 बजे से हर घर से कचरा इकट्ठा करेगा। कचरा संग्रहण के दौरान वाहन पर लाउडस्पीकर से स्वच्छ भारत मिशन की धुन बजाई जाएगी।
इस मौके पर एलडीसी प्रदीप कुमार, पंच मनोज सैन, डॉ. प्रदीप सुरोलिया, महेंद्र तुण्दवाल, इंद्रचंद तिवाड़ी, असलम पंच, ठेकेदार घीसाराम, ठेकेदार राजकुमार मीणा, रमाकांत तिवाड़ी, गोपाल सैन, नितेश, अमन और कई अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2374404


