डॉ जाकिर हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
डॉ जाकिर हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर डॉ. जाकिर हुसैन उच्च माध्यमिक विद्यालय, चूरू में “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे” के अंतर्गत ड्रग्स एवं नशा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मुमताज अली कुरेशी ने की, जब कि मुख्य अतिथि श्रीमती कृष्णा राकेश कावंत (एडीजे एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चूरू) रहीं।
मुख्य अतिथि श्रीमती कृष्णा राकेश कावंत ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार एवं उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान देने का संदेश दिया। अध्यक्ष डॉ. मुमताज अली कुरेशी ने नशे को समाज के लिए गंभीर अभिशाप बताते हुए इसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा नशीले पदार्थों के उत्पादन व लाइसेंस पर सख्ती की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर प्रेरक भाषण, नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन आवेश कुरैशी ने किया। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक आवेश कुरैशी, प्रधानाचार्य सुमेषता, मदरसा प्रधानाध्यापक अब्दुल रहमान खान, एल.डी.सी. किरशन सिंह, शिक्षा अनुदेशक सायमा, हनीफ खान नसवान, शिक्षाविद सलामुद्दीन खान रुकनखानी, डॉ. मुस्तकीम शेख, शिक्षाविद हाजी फजले हक चौहान, शिक्षाविद रशीद खान मोयल, असगर हुसैन चौहान, रफीक कुरैशी, एडवोकेट आबिद बेहलीम, महमूद हुसैन चौहान, देवेंद्र सिंह, योगिता जांगिड़, सायमा बानो, मुस्कान खान, रमीज राजा, अहमद, इमरान एवं तारिक सहित विद्यालय परिवार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2273073


