[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व कल्याण व सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु आनंद श्री चेतना केंद्र में हुआ गायत्री महायज्ञ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व कल्याण व सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु आनंद श्री चेतना केंद्र में हुआ गायत्री महायज्ञ

11 जोड़ों व 50 पुरुष साधकों ने मंत्रोच्चार के साथ दीं आहुतियां; स्वामी लोकेश्वरानंद ने दिया धर्म आचरण और नैतिक संस्कारों का संदेश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे की शाकंभरी रोड़ पर स्थित आनंद श्री चेतना केंद्र के तत्वावधान में बुधवार को चेतना केंद्र पर गुप्त नवरात्र के अवसर पर एक भव्य गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। विश्व कल्याण एवं प्राणी मात्र के हित की भावना से आयोजित इस महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

गायत्री परिवार प्रमुख बजरंगलाल सोनी के संयोजन एवं लोकेश्वरानंद महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुए इस यज्ञ में 11 जोड़ों (दंपतियों) तथा 50 एकल पुरुषों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से आहुतियां प्रदान की। इस दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने मानव कल्याण का भाव रखते हुए सनातन संस्कृति की रक्षा एवं संवर्धन का दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम में लोकेश्वरानंद ने यज्ञ के आध्यात्मिक व सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यज्ञ से पर्यावरण की शुद्धि के साथ-साथ विचारों की शुद्धि भी होती है। उन्होंने सभी से धर्मानुकूल आचरण करने, परिवार में प्रेम व सौहार्द का वातावरण बनाए रखने तथा बच्चों में उच्च नैतिक संस्कारों का बीजारोपण करने का आह्वान किया।

प्रमुख संतों व प्रबुद्ध जनों का मिला मार्गदर्शन
इस अवसर पर कोट बांध की योग श्री साध्वी महाराज तथा ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख सुनीता बहन का विशेष सानिध्य एवं ओजस्वी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रन्यास के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल तथा चेतना केंद्र प्रमुख डॉ. लोकेश शेखावत पूर्व कुलपति ने सभी पधारे हुए अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। यज्ञ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह गंगाराम मौर्य, विश्व हिंदू परिषद के गिरधारी राठी, एडवोकेट प्रभुदयाल सैनी, गायत्री परिवार के प्रहलाद गुर्जर, शक्तिसिंह, राजेंद्र सिंह, श्री गैस एजेंसी के प्रबंधक रामप्रताप, मंगल गुर्जर, दिनेश मीणा, दीपक मीणा एवं राधेश्याम सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77