[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़-बलारां पंचायत समिति में 6 जेन-जी निर्वाचित:लक्ष्मणगढ़ में 21 वर्षीय कोमल कंवर, बलारां में 24 वर्षीय स्नेहा बगड़िया सबसे कम उम्र की सदस्य बनीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़-बलारां पंचायत समिति में 6 जेन-जी निर्वाचित:लक्ष्मणगढ़ में 21 वर्षीय कोमल कंवर, बलारां में 24 वर्षीय स्नेहा बगड़िया सबसे कम उम्र की सदस्य बनीं

लक्ष्मणगढ़-बलारां पंचायत समिति में 6 जेन-जी निर्वाचित:लक्ष्मणगढ़ में 21 वर्षीय कोमल कंवर, बलारां में 24 वर्षीय स्नेहा बगड़िया सबसे कम उम्र की सदस्य बनीं

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक की लक्ष्मणगढ़ और बलारां पंचायत समितियों में इस बार युवा चेहरों का दबदबा देखने को मिला। दोनों पंचायत समितियों के 30 वार्डों में इस बार 6 जेन-जी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इनमें लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में 3 और बलारां पंचायत समिति में 3 प्रत्याशी शामिल हैं। खास बात यह है कि लक्ष्मणगढ़ में तीनों जेन-जी विजेता महिला हैं।

इनमें वार्ड नंबर 1 से भाजपा की 29 वर्षीय प्रीति बारैठ, वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस की 27 वर्षीय रवीना गिठाला और वार्ड नंबर 14 से भाजपा की 21 वर्षीय कोमल कंवर निर्वाचित हुई हैं। कोमल कंवर पंचायत समिति की सबसे कम उम्र की सदस्य बनी हैं। उन्होंने 23 वर्षीय निर्दलीय प्रत्याशी अंजलि कुमारी को 148 मतों से हराया। वहीं, वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस के 63 वर्षीय मोहम्मद दाऊद अली सबसे उम्रदराज निर्वाचित सदस्य बने हैं।

इसी प्रकार बलारां पंचायत समिति के 15 वार्डों में भी 3 जेन-जी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इनमें वार्ड नंबर 2 से भाजपा के 28 वर्षीय राजेंद्र कुमार, वार्ड नंबर 11 से 26 वर्षीय निर्दलीय प्रत्याशी सरोज कुमारी और वार्ड नंबर 5 से 24 वर्षीय निर्दलीय प्रत्याशी स्नेहा बगड़िया शामिल हैं। स्नेहा बगड़िया बलारां पंचायत समिति की सबसे कम उम्र की निर्वाचित सदस्य बनी हैं। वहीं, वार्ड नंबर 4 से भाजपा के 56 वर्षीय गुलाब सबसे उम्रदराज सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

उम्र के अनुसार निर्वाचित सदस्य

लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति

  • 21-30 वर्ष – 4
  • 31-60 वर्ष – 10
  • 60+ वर्ष – 1

बलारां पंचायत समिति

  • 21-30 वर्ष – 3
  • 31-60 वर्ष – 12
  • 60+ वर्ष – 0

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77